सपा नेता आजम खान की हालत गंभीर, फेफड़ों में बढ़ा संक्रमण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ मेदांता के डॉक्टरों का कहना है कि हालत गंभीर होने के बाद भी नियंत्रण में है। डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व मंत्री के फेफड़ों में संक्रमण और फाइब्रोसिस के चलते गुरुवार को ऑक्सीजन सपोर्ट तीन से पांच लीटर प्रति मिनट दिया जा रहा है। आजम खान के सिटी स्कैन व अन्य जांचों में फेफड़ों में फाइब्रोसिस व कैविटी की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाई थी।
