सपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निकला कुख्यात माओवादी, 2 बार लड़ चुका है चुनाव
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस ने सपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव समेत 6 लोगों को माओवादियों गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में रांची के नामकुम से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक झारखंड के गढ़वा सीमा पर बलरामपुर जिले में आगजनी की घटना का मास्टरमाइंड भी इसी को बताया है. वह पार्टी की टिकट पर चतरा लोकसभा सीट से दो बार चुनाव भी लड़ चुका है. वहीं पुलिस ने 2 दिन के ऑपरेशन के बाद सफलता हासिल की है.
