सपा सांसद जया बच्चन टीएमसी के समर्थन में करेंगी चुनाव प्रचार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीएमसी के समर्थन में सपा सांसद जया बच्चन चुनाव प्रचार करेंगी। जया रविवार शाम कोलकाता पहुंची। आज जया टालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार अरूप बिस्वास के समर्थन में रैली करेंगी। बिस्वास, बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ मैदान में हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही टीएमसी को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। दूसरी तरफ शिवसेना ने भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा संभालने की बात कही है।
