लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से स्पीकर बिरला दुखी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
विपक्ष के भारी हंगामे के चलते 13 अगस्त तक चलने वाली लोकसभा की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई। स्पीकर ओम बिरला बोले- '17वीं लोकसभा का 6वां सत्र आज सम्पन्न हुआ, इस सत्र में अपेक्षाओं के अनुरुप सदन का कामकाज नहीं हुआ। इसे लेकर मेरे मन में दुख है। इस बार सदन केवल 74 घंटे 46 मिनट तक चला। इस दौरान ओबीसी विधेयक सहित कुल 20 विधेयकों पारित हुए।'
