अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को किया निलंबित, मार्शल ने निकाला बाहर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा वेल में उतर आए और आम आदमी पार्टी विधयकों पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उन्हें सदन में माफी मांगने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें एक दिन के लिए निलंबित करते हुए मार्शल से बाहर निकलवा दिया।