राहुल गांधी के 'जीजा' को मिली अंतरिम जमानत, अब नहीं जाएंगे जेल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की स्पेशल CBI कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को अग्रिम जमानत दे दी है. वाड्रा को 5 लाख रुपये निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. इसके अलावा मनोज अरोड़ा नाम के वाड्रा के सहयोगी को भी जमानत दी गई है. साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि वाड्रा बगैर कोर्ट को बताए देश छोड़कर नहीं जा पाएंगे और साथ ही वे गवाहों को डराने धमकाने का प्रयास न करें.
