श्रीलंका संकट: गोटबाया सिंगापुर में पत्नी के साथ शॉपिंग करते दिखे, आज शुरू होगा संसद का सत्र!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: national herald india
श्रीलंका से भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अब मालदीव छोड़ सिंगापुर पहुंचे। जहां वो पत्नी के साथ शॉपिंग करते हुए देखे गए। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा, गोटबाया राजपक्षे निजी यात्रा पर आए हैं। उन्होंने न शरण मांगी है, न उन्हें शरण दी गई है। अब गोटबाया के सऊदी अरब जाने की अटकलें हैं। दूसरी तरफ, श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच आज संसद का सत्र शुरू हो सकता है।
