पाकिस्तान में अपने नागरिक की क्रूर हत्या से भड़का श्रीलंका, कहा- उम्मीद है इमरान खान न्याय दिलाएंगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
श्रीलंका की संसद और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटना की शनिवार को निंदा की और उम्मीद जतायी कि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान पीड़ित को न्याय दिलाने के लिये दोषियों को न्याय के कटघरें में लायेंगे और शेष श्रीलंकाई प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता बनाये रखेंगे.