श्रीलंका बोला- चीनी जहाज को नहीं दी बंदरगाह पर रुकने की अनुमति, भारत की चिंताएं महत्वपूर्ण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
चीनी जहाज को श्रीलंका के बंदरगाह पर रुकने देने की अनुमति को लेकर भारत सरकार ने आपत्ति दर्ज करवाई है। इस पर सोमवार को श्रीलंका के विदेश मंत्री अल साबरी ने कहा कि स्पष्ट किया कि श्रीलंका ने चीनी जहाज को रुकने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा चिंताएं श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण हैं। गौरतलब है कि अक्टूबर में चीनी नौसेना के 'शि यान 6' नामक एक अनुसंधान जहाज को श्रीलंका में रुकना है।