हिंसक प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका में राष्ट्रपति ने की आपातकाल की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को एक राजपत्र जारी करते हुए पब्लिक इमरजेंसी का ऐलान किया। इसके अलावा, श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में 6 घंटे के लिए पुलिस कर्फ्यू लगा। देश में मौजूदा स्थिति, सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के रखरखाव को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया। दरअसल, श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के कारण सड़कों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।
