श्रीलंकाई राष्ट्रपति नहीं छोड़ेंगे पद, इसी हफ्ते होगा नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंकाई राष्ट्रपति पद नहीं छोड़ेंगे। बल्कि इसी सप्ताह नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की घोषणा होगी। इस बीच सड़कों पर सैनिक तैनात किए गए। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि नए प्रधानमंत्री एवं सरकार को नियुक्त करने के बाद संविधान में 19वें संशोधन की सामग्री तैयार करने के लिए संवैधानिक संशोधन पेश किया जाएगा जो संसद को और शक्तियां प्रदान करेगा। बकौल गोटबाया, मैं युवा मंत्रिमंडल नियुक्त करूंगा जिसमें राजपक्षे परिवार का कोई सदस्य नहीं होगा।
