श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने अब हटाया आपातकाल, 1 अप्रैल को लगा था आपातकाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: national herald India
श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने 1 अप्रैल को आपातकाल लगा दिया था। अब गोतबाया ने आपातकालीन नियम अध्यादेश को मंगलवार देर रात रद्द कर दिया। श्रीलंका में जारी भीषण आर्थिक संकट के बीच सत्ता संघर्ष जारी है। राष्ट्रपति ने विपक्ष की मांग पर पद छोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि वह संसद में 113 सदस्यों का बहुमत साबित करने वाले किसी भी दल को सत्ता सौंपने को तैयार हैं।
