'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए स्टालिन ने की राहुल की तारीफ, कहा- उनके भाषणों से सियासी खलबली मची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan herald
तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि 'प्रिय भाई राहुल' अखिल भारतीय 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं। राहुल के भाषणों से देश में खलबली मच रही है। वह चुनावी राजनीति या दलगत राजनीति नहीं बल्कि विचारधारा की राजनीति कर रहे हैं और इसीलिए कुछ लोगों द्वारा उनका कड़ा विरोध किया जा रहा है।
