हांगकांग में 'स्टैंड न्यूज' वेबसाइट बंद, 7 मीडियाकर्मी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: asia times
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थित ‘स्टैंड न्यूज’ नामक वेबसाइट के कार्यालय पर छापेमारी के बाद उसे बंद कर दिया गया है। स्टैंड न्यूज एक पूर्व संपादक तथा एक मौजूदा संपादक समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। संस्थान की संपत्तियां भी जब्त हुई। गिरफ्तार अधिकारियों में मुख्य संपादक चुंग पुई-कुएन और पैट्रिक लैम, गायक डेनिस हो और पूर्व सांसद मार्गरेट न्गो भी शामिल हैं।
