कर्नाटक हाईकोर्ट में बोले राज्य के एडवोकेट जनरल प्रभुलिंग नवादगी, इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं है हिजाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब विवाद की सुनवाई के दौरान कर्नाटक सरकार ने कल दलील दी कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं है और इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने से संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन नहीं होता। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता मुकर्रम खान पर कलबुर्गी पुलिस ने केस दर्ज किया। एक वीडियो में उन्होंने कहा था कि छात्राओं को हिजाब पहनने से रोकने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे।
