YSRCP और TDP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, आगजनी और तोड़फोड़ हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आंध्र प्रदेश सीएम जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के कार्यकर्ताओं के बीच बीती रात पलनाडु जिले के माचेरला में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान कई लोग घायल हुए। तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई। कई वाहनों को आग के हवाले किया गया। शहर में धारा 144 लागू की गई है। सामने आए वीडियो में भीड़ हाथों में लाठी-डंडे लिए दिख रही है।
