जुलूस पर पथराव, 77 लोगों की गिरफ्तारी, नरोत्तम मिश्रा बोले- जिस घर से पत्थर आए, उन्हें पत्थर का ढेर बना देंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Ahead News
मध्य प्रदेश में बीते दिन रामनवमी के जुलूस पर खरगोन और बडवानी में पथराव हुआ। मामले में अब तक 77 लोग गिरफ्तार हुए। इलाके में कर्फ्यू लगा हुआ है। अभी-भी दंगाइयों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले में सूबे के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस-जिस घर से पत्थर आए, उन्हें पत्थर का ढेर बना दिया जाएगा। इसमें देर नहीं होगी। एक्शन सोमवार को ही दिख जाएगा।
