x

हावड़ा में शाहनवाज की रैली पर पथराव, बीजेपी नेता बोले- कमल खिलने से बौखलाई टीएमसी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में हिंसा जारी है। आज भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन जब हावड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, तब उनकी रैली में पत्थरबाजी की गई। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ये पत्थरबाजी की है । इस मसले पर टीएमसी और बीजेपी में आर-पार की लड़ाई चल रही है।