योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश, गरीब की झोपड़ी और दुकान पर नहीं चलेगा बुल्डोजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Opindia
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को गरीबों की झुग्गी-झोपड़ी और ठेलों पर बुल्डोजर नहीं चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा है कि बुल्डोजर सिर्फ माफियाओं, अपराधियों की काली कमाई वाली सम्पत्तियों और अवैध कब्जों पर ही चलाया जाए। मुख्यमंत्री का यह आदेश खास कर उन अफसरों के लिए है जो अपना नंबर बढ़ाने के चक्कर में हर जगह बुल्डोजर लेकर पहुंच जा रहे थे।
