अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग, गुरुग्राम और जयपुर में प्रदर्शन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
सेना भर्ती से जुड़ी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कैमूर में एक ट्रेन में आग लगा दी। पुलिस ने तुरंत आग बुझाई। आरा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाइवे को जाम किया गया। दिल्ली के नागलोई इलाके में छात्रों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। छात्रों ने जहानाबाद में आगजनी करते हुए विरोध जताया। गया-पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ।
