सुब्रमण्यम स्वामी की एयर इंडिया के विनिवेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी की वो याचिका खारिज की, जिसमें उन्होंने एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया को कैंसिल करने और प्रतिवादी अधिकारियों की भूमिका और कामकाज की जांच कराने की मांग की थी। केंद्र ने स्वामी की अर्जी का ये कहकर विरोध किया था कि टाटा संस पूरी तरह से भारतीय कंपनी है, जिसने इंडियन एयरलाइंस एयर इंडिया को खरीदा, लिहाजा सुब्रमण्यम स्वामी के आरोप पूरी तरह गलत हैं।
