x

आर्मी अस्पताल में राष्ट्रपति मुर्मू की आंखों के मोतियाबिंद की सफल सर्जरी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: the daily guardian

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखों के मोतियाबिंद की सफल सर्जरी हुई। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के मुताबिक, राष्ट्रपति की सर्जरी दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में की गई। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में भर्ती हुईं थीं। राष्ट्रपति मुर्मू की सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम द्वारा की गई। ऑपरेशन के बाद दोपहर डेढ़ बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।