सूडान सेना ने सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हामडोक को रविवार को फिर से प्रधानमंत्री पद सौंपा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: times of israel
सेना ने सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हामडोक को रविवार को फिर प्रधानमंत्री पद सौंप दिया। हामडोक एवं सूडानी सशस्त्र बल के जनरल कमांडर ने एक राजनीतिक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। घोषणापत्र में 14 बातों पर समझौता किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा उल्लेखनीय हामडोक को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त करना, संक्रमण की अवधि के लिए संवैधानिक दस्तावेज को संवैधानिक निर्देश के रूप में मानना, राजनीतिक बंदियों की रिहाई शामिल हैं।
