बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव राजा का आकस्मिक निधन, पत्नी अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अलीगढ़ में बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव राजा का आकस्मिक निधन हो गया। बीते कई दिनों से पूर्व विधायक बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और तड़के बारहद्वारी स्थित अपने निवास पर आखिरी सांस ली। अलीगढ़ की वर्तमान विधायक उनकी पत्नी मुक्ता राजा अस्पताल में भर्ती करानी पड़ीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संजीव राजा के निधन पर दुख जताया।
