सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, रविवार को लेंगे शपथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने दो दिनों तक मुख्यमंत्री के नाम पर विचार-विमर्श किया और सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी। पर्यवेक्षक के तौर पर हिमाचल भेजे गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुक्खू के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री जैसे दिग्गजों को पछाड़कर मुख्यमंत्री बने हैं।