'करीम लाला से मिलती थीं इंदिरा, हाजी मस्तान और बाल ठाकरे थे अच्छे दोस्त'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भले ही संजय राउत ने इंदिरा और करीम लाला की मुलाकात का बयान वापस ले लिया हो, लेकिन हाजी मस्तान के बेटे ने उनके बयान को सही बताया है. अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के बेटे सुंदर शेखर ने कहा, "इंदिरा की करीम लाला से मुलाकात होती थी. कई अन्य नेता भी उनसे मिलने जाते थे. मेरे पिता एक व्यापारी थे. बाला साहेब ठाकरे भी मेरे पिता के अच्छे दोस्त थे."
