यूपी में रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी खत्म, सीएम योगी ने जारी किए दिशा-निर्देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में होता देख आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी खत्म करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अब से सभी शहरों/बाजारों/उद्योगों/कारखानों में साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू होगा। सीएम योगी ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाए। प्रशासन लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें।
