सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा 13 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिसके बाद सुशील चंद्रा अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। सरकार ने उनके नाम को मंजूर किया। उन्हें संसदीय चुनाव से पहले 14 फरवरी, 2019 को चुनाव आयुक्त बनाया गया था। सुशील चंद्रा इस पद पर 14 मई, 2022 तक रहेंगे। गौरतलब है कि चुनाव आयोग में आने से पहले सुशील चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन थे।
