सुनील जाखड़ ने फेसबुक लाइव पर कांग्रेस को कहा गुडबाय, अंबिका सोनी और गांधी परिवार पर बरसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indian express
सुनील जाखड़ ने आज फेसबुक लाइव पर कांग्रेस से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा- गुड लक एंड गुडबाय कांग्रेस। इससे पहले उन्होंने ट्विटर बायो से भी कांग्रेस का नाम हटा दिया था। जाखड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा है। सोनिया गांधी से उन्होंने कहा कि वह पूरे देश में राजनीति करें, लेकिन पंजाब को बख्श दें। उन्होंने कहा कि अंबिका सोनी ने हिंदुओं को बदनाम किया है।
