भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले हफ्ते कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि वह पंजाब में भाजपा के लिए एक महत्वपू्र्ण भूमिका निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाखड़ को राज्यसभा भेजा जा सकता है और पंजाब में भी उन्हें कुछ जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।