सन्नी देओल ने बबीता फोगाट से मांगी माफी, जानें वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हालिया अभिनेता सन्नी देओल ने एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें वो महिला रेसलर बबीता फोगाट से माफी मांगते दिखे। बता दें सन्नी, हरियाणा के चरखी दादरी विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं बबीता के प्रचार अभियान में शामिल नहीं हो सके थे। इस पर खेद जताते हुए सन्नी ने बबीता को छोटी बहन बताकर माफी मांगी। वहीं बबीता ने भी सन्नी को बड़ा भाई कहते हुए जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
