जिनपिंग चीन और भारत सहित दुनिया के लिए खतरा साबित होंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग धीरे-धीरे चीन की राजनीति में अपने वर्चस्व की कहानी लिख रहे हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने शी जिनपिंग को ‘कोर लीडर’ का दर्जा दिया और उन्हें चाइना कम्युनिस्ट पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह महत्वपूर्ण बताया। अपनी विस्तारवादी नीति से चीन अन्य देशों के लिए खतरा बन रहा है।
