अफगानिस्तान से अपने लोगों को बाहर निकाल रहीं महाशक्तियां, यूएन में भारत ने जताई चिंता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संकटग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों ने अपने राजनयिकों व लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। नेपाल ने अपने लोगों को निकालने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मदद मांगी। दूसरी ओर, अफगानिस्तान संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने चिंता जताई और कहा- आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाए। बता दें तालिबान संकट से पहले भारत अफगानिस्तान में करीब 30 से ज्यादा प्रांतों में विकास परियोजनाएं चला रहा था।
