सोशल मीडिया पर तालिबान का समर्थन करना पड़ा महंगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
अफगानिस्तान में तालिबान के समर्थन करने वालों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। भारत में भी तालिबानी विद्रोहियों के समर्थन में लोग आगे आ रहे हैं। असम में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी सोशल मीडिया पर तालिबान का समर्थन कर रहे थे। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद शायर मुनव्वर राना ने भी कहा था कि तालिबान से ज्यादा हथियार भारत के माफियाओं के पास हैं।
