SC का बुलडोजर एक्शन पर रोक से इनकार, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
बुलडोजर कार्रवाई मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने विध्वंस पर रोक लगाने का अंतरिम निर्देश पारित करने से इनकार करते हुए कहा कि कार्रवाई करने से रोकने के लिए एक सर्वव्यापी आदेश पारित नहीं किया जा सकता है। जमीयत के वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि देश में एक समुदाय के खिलाफ पिक एंड चॉइस की तरह बर्ताव हो रहा है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि कानूनी कार्रवाई को बेवजह सनसनीखेज बनाया जा रहा है।
