अतीक अहमद पर CBI कसेगी शिकंजा, SC ने दिए सीबीआई को जांच के आदेश
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मंगलवार को पूर्व सांसद और UP के बाहुबली अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. SC ने रियल इस्टेट डीलर मोहित जायसवाल के अपहरण और अत्याचार के मामले में CBI जांच का आदेश दिया है. इसके साथ ही अतीक अहमद का ट्रांसफर नैनी जेल से गुजरात की जेल में कर दिया गया है. रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने CBI को आदेश दिया कि वह अतीक अहमद और उसके सहयोगियों के खिलाफ जांच करें.
