सुप्रीम कोर्ट का परमबीर सिंह को राहत देने से इनकार, ठिकाने की जानकारी मांगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कई दिनों से फरार चल रहे पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके वकील से पूछा कि परमबीर सिंह कहां हैं? बता दें, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाने वाले सिंह मई से ही लापता हैं और उनके ठिकाने का पता नहीं चल पाया है। उनके विदेश भागने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।