सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लागू न हो सकने वाले आदेश देने से बचें हाई कोर्ट्स
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि हाई कोर्ट्स के ऐसे आदेश देने से बचना चाहिए, जिन्हें लागू करना असंभव होता है। इस टिप्पणी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य के नर्सिंग होम में उपलब्ध बिस्तरों पर ऑक्सीजन की सुविधा देने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि राज्य के हर गांव के लिए दो एंबुलेंस का इंतजाम होना चाहिए।