अतीक-अशरफ हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABP News
अतीक और अशरफ हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि हत्यारों को यह जानकारी कैसे मिली कि अतीक और अशरफ को अस्पताल ले जाया जा रहा है। कोर्ट ने ये भी पूछा कि पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल गेट तक पैदल क्यों चलाया, उन्हें एंबुलेंस से क्यों नहीं ले गए। कोर्ट ने राज्य सरकार से जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है।
