सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को सुनाई एक साल की सजा, 34 साल पुराना है मामला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के एक रोड रेज के मामले में उन्हें यह सजा सुनाई है। सजा काटने के लिए उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। इस फैसले को नवजोत सिंह सिद्धू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।