हर जगह रेप हो रहे है, देश में ये चल क्या रहा है: सुप्रीम कोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरिया में शेल्टर होम में हुए यौन शोषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को फटकार लगाई है। बिहार के शेल्टर होम यौन शोषण मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकारते हुए कहा कि- लेफ्ट, राइट, सेंटर हर जगह रेप हो रहे है, आखिर देश में ये चल क्या रहा है? वहीं कोर्ट ने बिहार सरकार से शेल्टर होम से जुड़े कई सवालों के जबाव मांगे। कोर्ट ने हीलाहवाली छोड़कर NGO के निरीक्षण कराने की बात की।
