सर्वोच्च अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की सजा रखी बरकरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bbc
दक्षिण अफ्रीकी सर्वोच्च अदालत ने कल पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अदालत की अवमानना पर दी गई 15 महीने कैद की सजा को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने उस फैसले को बरकरार रखा कि जुमा को 2009 से 2018 तक उनके राष्ट्रपति रहने के दौरान भ्रष्टाचार की जांच को लेकर आयोग में गवाही से इनकार पर जेल जाना चाहिए।
