लखीमपुर खीरी कांड: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, सीजेआई खुद सुनेंगे मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लखीमपुर खीरी कांड पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया। मामले की आज सुनवाई स्वयं सीजेआई एनवी रमण करेंगे। बता दें लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार की दोपहर खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें चार किसानों समेत आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र है। मंगलवार को लखीमुपर खीरी हिंसा का ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
