पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी समेत 7 बीजेपी विधायकों का निलंबन खत्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आगामी राष्ट्रपति चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बंदोपाध्याय ने आज विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत 7 बीजेपी विधायकों का निलंबन खत्म किया। बीरभूम हिंसा को लेकर विधानसभा में तृणमूल विधायकों के साथ झड़प के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को इसी साल मार्च में निलंबित कर दिया था। बुधवार को सदन की कार्रवाई के दौरान भाजपा ने निलंबन का मुद्दा उठाया था।
