स्वतंत्रदेव का इस्तीफा, केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में नेता सदन नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी के ऐलान से पहले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नेता सदन के पद से इस्तीफा दिया। कुछ दिन पहले स्वतंत्र देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं। उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अब तक नहीं की है।
