जिनपिंग के ताइवान को चीन से मिलाने के बयान पर ताइपे का कड़ा रुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने साफ किया कि चीन के ताइवान को अपने संग मिलाने के किसी भी कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनका बयान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि निश्चित तौर पर ताइवान को चीन से मिलाना होगा। इस बार ताइवान को लेकर दिए गए बयान में जिनपिंग के सुर में काफी नरमी दिखाई दी।
