तालिबान ने महिला मंत्रालय खत्म कर दूसरा मंत्रालय बनाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Patrika
तालिबान ने महिला मंत्रालय खत्म कर उसकी जगह नैतिकता एवं दुराचार उन्मूलन मंत्रालय की स्थापना की है। तालिबान के मुताबिक, महिलाओं को पुरुषों के साथ काम करने की अनुमति नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काबुल में शुक्रवार को महिला मंत्रालय की इमारत पर लगे चिन्हों को हटाकर उसकी जगह दारी और अरबी भाषाओं में नैतिकता एवं दुराचार उन्मूलन मंत्रालय लिख दिया गया। तालिबान महिलाओं को अधिकार नहीं देगा और यह दिख भी रहा है।
