तालिबान और अफगानिस्तानी राष्ट्रपति ने की 3 दिन के संघर्ष विराम की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तानी राष्ट्रपति और तालिबान ने ईद के मद्देनजर 3 दिन का संघर्ष विराम घोषित किया। तालिबान के ऐलान के तुरंत बाद अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ट्विटर के जरिए घोषणा की थी कि सरकार शांति की पेशकश करती है। संघर्ष विराम का संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने स्वागत किया। ये घोषणा तब हुई जब कुछ दिन पहले ही अमेरिकी शांतिदूत खलीलजाद ने काबुल और दोहा की यात्रा की थी।
