x

तालिबान दे रहा शांति का भरोसा, आम माफी का भी किया ऐलान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

अफगानिस्तान में तालिबान लगातार आश्वासन दे रहा है कि किसी को खतरा नहीं होगा। वो किसी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करेगा। उसने महिलाओं को भी भरोसा दिया कि उनके खिलाफ सख्ती नहीं बरती जाएगी और उन्हें उनका हक दिया जाएगा। लेकिन तालिबान के इतिहास को देखते हुए उसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि देश छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। लोगों में दहशत बरकरार है।