x

तालिबान ने की अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के गठन की घोषणा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: PTI

काबुल में कब्जा करने के चार दिन बाद और अफगानिस्तान की आजादी के 102 साल पूरे होने पर तालिबान ने अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के गठन का ऐलान किया। अमीरात शब्द अमीर से बना है, इस्लाम में अमीर का मतलब प्रमुख या प्रधान से होता है। इस अमीर के तहत जो भी जगह या शहर या देश आता है, वो अमीरात कहलाता है। इस तरह इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान का मतलब एक इस्लामिक देश हुआ।